नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
कल मतगणना की तैयारियां पूरी, डीसी व एसपी ने किया मतगणना केद्र का निरीक्षण


उपायुक्त ने मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि परिसर में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. उन्होने सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश करने का निर्देश दिया.
उन्होंने परिसर में अतिरिक्त बैरिकेडिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को मतगणना केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विशेष सतर्कता बरतने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की करने का निर्देश दिया.
मौके पर सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत प्रशासन व पुलिस के अन्य कई अधिकारी मौजूद थे. 