लातेहार। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि धार्मिक व अध्यामिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख व समृद्धि आती है. आज के इस भौतिक युग में अध्यात्म की प्रसांंगिता से कोई इंकार नहीं कर सकता है. पूर्व मंत्री श्री राम शहर के जुबली रोड में संकट मोचन भवानी मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के मौके पर बोल रहे थे. उन्होने कहा कि मां भवानी दुर्गा शक्ति की प्रतीक है. मां दुर्गा ने असुरों का नाश किया था और देवताओं को असुरों के प्रकोप से मुक्त कराया था. उन्होने कहा कि आज समाज की नारियां इसे चरितार्थ कर रही है और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. श्री राम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सामुहिक रूप से आगे आने की अपील की. पूर्व मंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन व फीता काट कर भंडारा का प्रारंभ किया. इससे पहले पंडित अनिल मिश्रा के सानिध्य में हवन व पूर्णाहुति की गयी. मौक पर मुख्य यजमान के रूप में साकेत कुमार सप्तनीक मौजूद थे.
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद प्रसाद सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, राजधनी प्रसाद यादव, डा विशाल शर्मा, रामदेव सिंह,जय प्रकाश महलका, मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, सचिव प्रदीप प्रसाद गुप्ता, बिहारी प्रसाद गुप्ता, मुरारी प्रसाद,साकेत कुमार अजय कुमार, विजय कुमार, साकेत कुमार, नीतेश कुमार, अनिल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर प्रसाद, कंचन कुमारी व जया कुमारी आदि मौजूद थे. भंडारा में लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने संकट मोचन भवानी मंदिर में माथा टेका और अपने एवं अपने परिवार की कुशल कामना की. भंडारा में लोगों ने बड़े श्रद्धा से माता का प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
आभार प्रकट किया
संकट मोचन भवानी मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका व सचिव प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर तन मन व धन से सहयोग करने पर नगर वासियों का आभार प्रकट किया है. उन्होने कहा कि बिना सामुहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं होता है. उन्होने कहा कि पिछले साल आज की ही तिथि को संकट मोचन भवानी मंदिर में मां दुर्गा, भगवान शंकर व राम भक्त वीर हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गयी थी.