latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराध

पिता ने डांटा तो कलयुगी बेटे ने कुुदाल से मार कर हत्‍या कर दी

पुलिस ने मौके से कुुदाल बरामद किया, आरोफी अब तक है फरार

लातेहार। एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्‍या कर दी. घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजों पंचायत की है. बेटे ने पिता की हत्‍या इस कारण कर दी कि उसके पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था. इसके बाद सनकी बेटे ने घर में रखे कुदाल से उसके पिता के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद से बेटा फरार है. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्‍जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. घटना बुधवार की रात की है. जानकारी के अनुसार सिंजो पंचायत निवासी चंदन सिंह का उसके पिता राजकुमार सिंह से बुधवार की रात कुछ कहा सुनी हो गयी थी. इसके बाद पिता ने चंदन सिंह को डांट दिया था. इसके बाद आवेश में आ कर चंदन सिंह ने घर में रखे कुदाल से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से ही चंदन सिंह फरार है.बताया जाता है कि चंदन सिंह की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. कुछ दिन पहले ही उसका रांची में इलाज कराया गया था.  घटना की सूचना मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की जा रही है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button