RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवा

विश्‍व यक्ष्‍मा दिवस पर सेमिनार का आयोजन

लातेहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा परिसर में विश्व यक्ष्मा दिवस के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मे बतौर मुख्‍य अतिथि जिला यक्ष्‍मा नियंत्रण पदाधिकारी डा शोभना टोपनो व अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डा शोभना टोपनो ने टीबी मरीजों को कई सलाह दी.

विज्ञापन

उन्‍होने नियमित अंतराल में अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही. उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन व बलगम की जांच कर दवा का सेवन करने की सलाह दी. डा टोपनो ने कहा कि समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है. उन्‍होने यक्ष्मा सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की भी जानकारी दी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में निश्चय मित्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एवं हिंडालको के द्वारा जिले के टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण किया गया.  कार्यक्रम के दौरान टीबी जागरूकता के संदर्भ में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!