lps
gupta veg
cho copy.jpg p
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

परीक्षा के दौरान छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

लातेहार। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) द्वारा संचालित स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान लातेहार स्थित महिला डिग्री कॉलेज, धर्मपुर में अव्यवस्थाएं उजागर हुईं. परीक्षा के बीच भीषण गर्मी और बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई.  जानकारी के अनुसार, हीरामन गंझू पिता मेधना गंझू नामक छात्र परीक्षा दे रहा था.  इसी दौरान परीक्षा कक्ष में अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉ अभिषेक अंकुर के अनुसार छात्र की पूर्व से तबीयत खराब होने के कारण ऐसा हुआ. इधर अन्य छात्रों का आरोप है कि केंद्र पर न तो पर्याप्त पंखों की व्यवस्था थी और न ही पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, जिससे परीक्षा के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इधर, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रौशन साहू ने मामले को गंभीर बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है और यह छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विश्वविद्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. इधर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेश साहु को फोन किया गया,परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!