dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

तुबेद कोल खान परिसर में टीबी स्‍क्रीनिंग का आयोजन

लातेहार। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को दामोदर घाटी निगम ( डीवीसी) के तुबेद कोयला खान परियोजना परिसर में टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन जिला यक्ष्मा नियंत्रण केंद्र, लातेहार के सौजन्य से किया गया. कैंप तुबेद कोयला खान में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मियों को टीबी स्क्रीनिंग एक्स-रे के माध्यम से किया गया. इस दौरान उन्‍हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जाँच, नियमित इलाज के महत्व की जानकारी दी. इसके अलावा उन्‍होने कहा कि टीबी (यक्ष्‍मा) एक संक्रामक बीमारी है और इसका समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है. टीबी एक ऐसी बीमारी है जो पूर्व में टीबी के रहे मरीज, टीबी मरीज के संपर्क में रहे व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, मधुमेह से ग्रसित वक्तियो, खदान में कार्यरत कर रहे मजदूरों ,श्रमिकों एवं कर्मियों, धुम्रापन करने वाले व्यक्तियों को टीबी जैसी बीमारी होने कि संभावना अधिक होती है. मौके पर दामोदर घाटी निगम के अधिकारी, कर्मी और अन्‍य ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button