dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अध्‍यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्‍याशियों केे साथ सामान्‍य प्रेक्षक ने बैठक की

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 जनवरी को डीआरडीबी के सभागार, लातेहार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद हेतु नामांकित सभी अभ्यर्थी एवं सभी वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों के साथ प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया. सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद ने मतगणना प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. उन्‍होने  बताया कि मतगणना कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा. प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग  अनिल मिंज द्वारा अभ्यर्थियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश, पहचान पत्र, पास निर्गत करने की प्रक्रिया, टेबलवार मतगणना व्यवस्था तथा आपत्तियों के निवारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. बैठक के दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को मतगणना के दौरान आचार संहिता का पालन करने, अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button