mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

14 मार्च को नव निर्वाचित अध्‍यक्ष व वार्ड पार्षद लेगें शपथ

नगर उपाध्‍यक्ष का भी उसी दिन होगा चयन

लातेहार। आगामी 14 मार्च को नगर पंचायत के नव निर्वाचति अध्‍यक्ष महेश सिंह व अन्‍य निर्वाचति वार्ड पाषदों को शपथ दिलायी जायगी. उसी दिन नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष का भी निर्वाचन होगा.  झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 तथा झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2012 के प्रावधानों के अनुसार नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के लिए बैठक 14 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय लातेहार के सभागार में आयोजित की जाएगी.  उक्त बैठक में नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह एवं सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी. इसी क्रम में झारखंड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2012 के नियम 107 के तहत नगर पंचायत लातेहार के उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया भी उसी दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी. निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की निर्धारित समयावधि तय की गई है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर बाद संपन्न होगी और शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच परिणाम की घोषणा की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!