WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

 मनरेगा को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है: प्रो ज्‍यां द्रेंज

लातेहार। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिले के मनिका प्रखंड परिसर में ग्राम स्वराज मजदूर संघ के तत्‍वावधान में एक रैली की गयी और सभा का आयोजन किया गया. रैली उच्‍च विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई और प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची. रैली में शामिल महिला पुरुष हाथों में तख्तियाँ लेकर मनरेगा मजदूरी अधिसूचित करने, मनरेगा को यथावत लागू रखने, वीबी ग्राम जी कानून रद्द करने जैसी माँग कर रहे थे. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि अर्थशास्त्री सह सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रो ज्यां द्रेज ने कहा मनरेगा को अभी औपचारिक रूप से खत्म नहीं किया गया है, लेकिन इसे धीरे-धीरे बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कई राज्यों में, नया जॉब कार्ड बनवाना, मनरेगा के तहत रोज़गार पाना, या नए काम की जगहें खोलने की अनुमति लेना बहुत मुश्किल हो गया है. उन्‍होने बताया कि मुज़फ़्फ़रपुर में, हाल ही में हज़ारों मज़दूरों ने मनरेगा की मांग को लेकर 100 दिनों तक धरना दिया, लेकिन उन्हें बहुत कम सफलता मिली.  सरकारी आंकड़े भी दिखाते हैं कि 2025-26 की आखिरी तिमाही में मनरेगा के तहत रोज़गार में भारी गिरावट आई है. वहीं  वहीं झारखंंड नरेगा वाच के राज्य संयोजक जेम्‍स हेरेंज ने कहा कि क तरफ सरकार मनरेगा को खत्म कर रही है  तो दूसरी तरफ वह वीबी ग्राम जी को भी अधर में लटकाए हुए है. बार-बार यह घोषणा किए जाने के बावजूद कि वह वीबी ग्राम जी को एक  अप्रैल 2026 को शुरू किया जाएगा, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.  इस कानून को अभी तक अधिसूचित तक नहीं किया गया है. इसके लिए दिशा-निर्देश भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं. राज्यों के लिए वित्तीय आवंटन भी एक रहस्य बना हुआ है. जिससे राज्यों के लिए आगे की योजना बनाना असंभव हो गया है. हर तरफ केवल भ्रम और अनिश्चितता का ही बोलबाला है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10-12 सालों में ग्रामीण भारत में असली मज़दूरी स्थिर हो गई है. सभा को भाकपा माले के धनेश्वर सिंह, मुनेसर सिंह, ग्राम स्वराज मजदूर संघ के पचाठी सिंह, भूखन सिंह, बलराम उराँव श्यामा सिंह, सूरजमनी उराँव, मनोज भुइयाँ आदि ने भी संबोधित किया. सभा का संचालन लालबिहारी सिंह ने की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!