WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसपी ने सरेंडर कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों के साथ बैठक की

शेष बचे नक्‍सली सरकार के सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठावें: एसपी

लातेहार। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने छिपादोहर थाना क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिवारजनों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद स्‍थापित किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार के सरेंडर पॉलिसी के तहत जो भी देय है, उसे उन्‍हें हर हाल में दिया जायेगा. एसपी ने उन्‍हें मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ, लंबित कार्यों को पूर्ण करने, पुरस्कार राशि, जमीन आवंटन, शिक्षा, आवास,आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य बीमा आदि के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की. मौके पर उनकी समस्याओं से सम्बंधित आवेदन प्राप्त किए गए. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने उन्हें भरोसा दिलाया गया की लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन आप और आपके परिवार के साथ हैं. उन्‍होने कहा कि अगर कोई भी समस्या या इमरजेंसी हो तो तुरंत उनसे संपर्क करें. इस मौके पर जिले में शेष बचे हुए नक्सलियों को सरकार की “नई दिशा” आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की. लातेहार पुलिस एवं जिला प्रशासन लातेहार के द्वारा अपील की गई. ज्ञात हो की वर्ष 2025 से अबतक झारखंड सरकार की “नई दिशा” आत्मसमर्पणनीति के तहत छीपादोहार थाना क्षेत्र में 12 एवं पूरे लातेहार जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है  बैठक में बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम, पुलिस उपाधीक्षक संजीव मिश्रा, बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज व थाना प्रभारी यकीन अंसारी समेंत अन्‍य कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!