WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

जिप उपाध्यक्ष ने दोषियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की

बालूमाथ (लातेहार)। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं से हुई छेड़छाड़ की घटना पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और समाज की सोच पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है, कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. विद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा बल तैनात किया जाए. सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित हो, और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन सक्रिय रूप से काम करे. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. लातेहार के उत्पाद अधीक्षक से बात कर विद्यालय के निकट स्थित शराब दुकान की पुनः समीक्षा करने की बात कही है. ताकि छात्राओं की सुरक्षा और पढ़ाई का माहौल बाधित न हो. अनीता देवी ने छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि मैं स्वयं इस प्रकरण की निगरानी कर रही हूं. बच्चियों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम सुनिश्चित कराए जाएंगे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!