लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में उग्रवादी हिंसा अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. समिति द्वारा कुल पाच अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा तीन अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई.
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री अजय कच्छप, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।चौकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशवहीं उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आहुत चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक में समिति द्वारा आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई. समिति द्वारा कुल छह अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई. अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा चार अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप समेंत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.