WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
चंदवा

टायर बदलने के दौरान हुआ ब्‍लास्‍ट, ट्रक चालक की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक टायर ब्‍लास्‍ट कर जाने एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के भूसाढ़ नदी के पास की है. जानकारी के अनुसार सिलेंडर लदे एक ट्रक (यूपी-25 एफटी 6839) का टायर पंचर हो गया था. ट्रक चालक उमाशंकर सहाय के पंचर बनवाने के लिए टायर खोल रहा था. इसी दौरान टायर में अचानक ब्‍लास्‍ट हो गया. इस घटना में उमाशंकर सहाय गंभीर रूप से घायल हो गये. टायर फटने की आवास सुन कर लोग उस ओर दौड़े. वहां जा कर देखा तो पाया कि उमाशंकर सहाय गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर पड़ा है. इसके बाद लोगों ने चंदवा थाना एवं एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन एंबुलेंस तकरीबन आधा घंटा बाद पहुंची. तक तक चालक सहाय वहां यूं ही पड़े रहे. एंबुलेंस के पहुंचने के बाद उन्‍हें चंदवा सामुदायिक रेलवे स्‍टेशन ले जाया गया. यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार वाहन चालक उमाशंकर सहाय बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था. पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.

टोरी रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने की वजह से देर से पहुंची एंबुलेंस 

बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद ही एंबुलेंस चालक एंबुलेंस ले कर भूसाढ़ के लिए निकल गया था. लेकिन चंदवा के टोरी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद मिला. तबरीबन आधा घंटा तक एंबुलेंस रेलवे फाटक में फंसी रही. स्‍थानीय लोगों के अनुसार अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद चालक की जान बच जाती. देर से एंबुलेंस पहुंंने के कारण चालक की हालत और बिगड़ने लगी. लोगों ने बताया कि रेलवे क्रांसिंग में फाटक बंद रहने के कारण इससे पहले भी कई बार एंबुलेंस फंसी है और उसमें सवार रोगी की मौत हो गयी है.

घटना की जांच की जा रही है: थाना प्रभारी 

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवा थाना पुलिस  घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की. चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि टायर ब्लास्ट में चालक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है और इसकी जांच कर रही है.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!