latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

जंगली बाइसन केे हमले में महुआ चुनने गयी दो महिलाओं की मौत, एक घायल

लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर वन क्षेत्र के पश्चिम रेंज (पीटीआर) में दो महिलाओं का शव बरामद किया गया. उनकी शिनाख्‍त मोरवाई ग्राम के दोरमा टोला‍ की शिलामनिया देवी ( 64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उक्‍त दोनो महिलायें गांव की अन्‍य कई महिलायें सोमवार को महुआ चुनने गयी थी.  जब रात में दोनो नहीं लौटी तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी. मंगलवार की सुबह उन दोनो का शव जंगल से बरामद किया गया. बाइसन ने उन दोनो महिलाओं के पेट पर हमला किया था. उनके साथ एक और महिला भी घायल हो गयी थी, उसे आसपास के लोगों ने अस्‍पताल पहुंचाया. वहां उसका इलाज किया गया. वह खतरे से बाहर है. मुखिया आशीष सिंह चेरो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिलायें जंगल में महुआ चुनने गयी थी औ इसी दौरान जंगली बाइसन ने उन पर हमला कर दिया. घायल महिला ने बताया कि बाइसन के अचानक हमले से उन दोनो महिलाओं को संभलने का मौका नहीं मिला. वह किसी प्रकार जान बचा कर वहां से भागी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इनमें थाना के एएसआई नरेश राम, फोरेस्‍टर रजनीश मिंज व अमृत लाल खाखा शामिल थे. वन विभाग की टीम ने तत्‍काल राहत के तौर पर मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रूपये प्रदान किया है. कहा कि शेष राशि पोस्‍टमार्टम रिर्पोट व कागजी कार्रवाइ पूरा करने के बाद प्रदान किया जायेगा. मुखिया आशीष सिंह चेरो व पूर्व पंसस प्रेम सिंह व पंचायत समिति सदस्‍य वीणा देवी ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की. उन्‍होने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर शीघ्र ही पीड़ि‍त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. दोनो महिलाओं का शव पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेजा गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button