WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ  (एनएच- 75) पर  मनिका थाना क्षेत्र के महादेव मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में दाे युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो का मनिका प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में प्राथमिक इजाल कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक हाइड्रा वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाईक में सवार दो युवक सोनू कुमार और भोला कुमार घायल हो गये. वे दोनो रांची के रिंग रोड के रहने वाले हैं. दोनों घायलों को मनिका पुलिस और स्‍थानीय ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया. उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे. काफी देर बाद ड्रेसर सत्येंद्र कुमार के द्वारा दोनों घायल लोगों का प्राथमिक इलाज किया गया. लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका की लगातार यही स्थिति रहती है. मरीज के आने के बाद डॉक्टर और ड्रेसर अस्पताल में पहुंचते हैं. तब तक मरीज तड़पते रहते हैं. इस संबंध में जब मोबाइल से मनिका स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर दिव्या क्षितिज कुजूर से संपर्क किया गया तो उन्‍होने  बताया कि डॉक्टर चाय पानी के लिए बगल में गये थे. जैसे ही फोन किया गया वे तुरंत पहुंच गये. दोनो घायलों की नाजुक स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!