RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

करंट लगने से दो युवक अचेत

बालूमाथ (लातेहार):– बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के पास करंट लगने की घटना में दो युवक गंभीर रूप से अचेत हो गए. दोनों की पहचान मोहम्मद शाहबाज, 25 वर्ष, पिता मोहम्मद जाकिर अंसारी और मोहम्मद निकाईल, 25 वर्ष, पिता कालीमुला, निवासी बोकारो के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मुरपा मोड़ स्थित एक मकान में टाइल्स का काम कर रहे थे. काम समाप्त करने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए घर के बाहर अपना सामान गाड़ी में रख रहे थे. इसी दौरान अचानक बाहर मौजूद एलटी लो टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ जाने से दोनों को तेज करंट लग गया. जिससे वे मौके पर ही अचेत हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!