momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उड़ान आइएएस एकेडमी ने बाजार स्‍कूल में किया पांच कंप्‍यूटर सेट का वितरण 

निहित कुमार 

लातेहार, 13 जून। लातेहार बाजार स्कूल में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब झारखंड की प्रतिष्ठित उड़ान आईएएस एकेडमी के द्वारा पांच कंप्‍यूटर सेट का वितरण किया गया. एकेडमी के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल ने स्कूल को पांच सेट आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम भेंट किए. यह कार्यक्रम डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.  बच्चों ने पहली बार आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम को इतने करीब से देखा और उसे चलाने का अवसर भी मिला. इस पहल से न सिर्फ छात्रों की सीखने की प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तकनीकी रूप से तैयार किया जा सकेगा. विद्यालय के प्रधानाचार्य रार्बट टोपनो व अन्‍य  शिक्षकों ने उड़ान आईएएस अकादमी के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा. यह पहल जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है. मौके पर शिक्षक अमेरिका प्रसाद व शिक्षिका सिंधु कुमारी समेंत कई लोग मौजूद थे.

इस विद्यालय से भावनात्‍मक लगाव है: अरूण अग्रवाल 

शुभम संवाद से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा क‍ि वे मूलत: लातेहार के निवासी हैं और इसी विद्यालय से उन्‍होन अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है. इस कारण उनका इस विद्यालय से भावनात्‍मक लगाव है. अग्रवाल ने कहा कि आज कंप्‍यूटर शिक्षण का एक अहम माध्‍यम है. आज के इस प्रतिस्‍पर्द्धा के दौर में कंप्‍यूटर का ज्ञान बहुत ही आवश्‍यक है. अगर छात्र अभी से ही कंप्‍यूटर से शिक्षा ग्रहण करगें तो उन्‍हें आगे जा कर बड़ी आसानी होगी. उन्‍होने समय-समय पर छात्रों का विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षा को ले कर मार्गदर्शन करने की भी अपनी प्रतिबद्धता दुहरायी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!