लातेहार। शहर के मेन रोड में शांति वस्त्रालय के सामने एक होटल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. गुरुवार की सुबह लोगों ने वहां एक शव पड़े देखा. इसके बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंन्हा के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के लिए सदर अस्पताल के शव गृह भेजा गया. बाद में शव की पहचान जिले के गारू प्रखंड के कबरी ग्राम के ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव के रूप में की गयी है. पुलिस ने राजेंद्र उरांव के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. राजेंद्र उरांव यहां कैसे पहुंचा, इसकी भी तफ्शीश की जा रही है. हालांकि बताया जा रहा है कि उन्हें बुधवार से ही लातेहार में देखा जा रहा था.