Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

आखिर शहरवासियों को सड़क जाम से कब मिलेगी मुक्ति

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के मुख्‍य पथ पर हर घंटे लगते सड़क जाम से शहरवासी परेशान हो गये हैं. खास कर मंगलवारीय साप्‍ताहिक हाट के दिन सड़क जाम लोगों की परेशानी का सबब बनता है. इस मंगलवार को शहर के जुबली चौक में तकरीबन एक घंटे सड़क जाम लगी रही है. 12.30 से तकरीबन डेढ़ बजे तक यहां सड़क जाम रहा. इस प्रचंड गरमी में लोग जाम में फंसे रहे. सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई. इस दौरान कई स्‍कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहे. अधिकांश जाम शहर के जुबली चौक से बाजार स्‍कूल के बीच लगती है. बता दें कि जुबली चौक में भारतीय जीवन बीमा, यूनियन बैंंक व सेंट्रल बैंक की शाखायें हैं. इससे पहले पंजाब  नेशनल बैंक और इंडियन बैंक की शाखायें आती है. इस कारण इन जगहों पर काफी भीड़ रहती है. सड़कों पर ही वाहनों के लगे रहने के कारण अधिकांशत सड़क जाम लगती है. यहां ट्रैैैफिक पुलिस की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है.इसके अलावा जुबली रोड से भी वाहन मुख्‍य पथ पर आते हैं. इससे भी सड़क अति व्‍यस्‍त हो जाता है. इसके बाद शहर के मध्‍य विद्यालय बाजार के पास भी जाम लगती है. यहां कई फर्नीचर व इलेट्राक्सि दुकानें हैं. ये दुकानदार अपने दुकानों का सामान सड़क की  नालियों पर रखते हैं. इस कारण भी यहां जाम लगता है. इन दुकानों के सामने सामान उतारने या चढ़ाने के लिए एक टेंपो भी लग जाती है तो सड़क जाम हो जाता है. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की व्‍यवस्‍था नहीं होने से आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!