IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

महिला की गोली मार कर हत्‍या

 लातेहार। सोमवार की अर्द्धरात्रि एक महिला की गोली मार कर हत्‍या कर दी गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला ग्राम की है. महिला की पहचान सुलेखा देवी पति सत्‍येंद्र उरांव के रूप में की गयी है. सुलेखा का शव घर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर खेत में पायी गयी. परिजनो ने बताया कि वह घर से दूर खेत में चटाई बिछा कर किसी को खाना खिलाने गयी थी. तभी अज्ञात अपराधियो ने उसके सिर में गोली मार उसकी हत्‍या कर दी.  मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में सुलेखा देवी का शव देखा और इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. महिला का एक सात वर्ष का बेटा दीपक उरांव व एक  पांच साल की बेटी शीतल कुमारी है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्‍पताल, लातेहार भेज दिया. महिला की इस प्रकार हत्‍या कर देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. मृतका के ससुर तेतरा उरांव ने घटना की जानकारी दी.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!