Banner (6)
Banner (8)
prakash ram
ramchandra singh
sp
Banner (10)
harishankar yadav
amit yadav
bdo co
bhawan
CS
dto
hira yadav
mahesh singh
pawan kr
rajan tiwari
rajiv ranjan
ramdev singh
Road
Banner (9)
IMG-20260815-WA0021
BAN986742
BAN320654
rajan tiwari
महुआडांड़

बाल विवाह की रोकथाम को ले कर कार्यशाला एक व दो को

Advertisement

लातेहार। बाल विवाह की रोकथाम को ले कर एक दिवसीय कार्यशाला सह बैठक आगामी एक सितंबर को महुआडांड के अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयो‍जित की जायेगी. इस आशय की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने दी. श्री कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है.

Advertisement

लड़कों की 21 वर्ष एवं लड़कियों की 18 वर्ष से पहले विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है. बाल विवाह में भाग लेने वाला हर एक शख्‍स इसके लिए दोषी माना जाता है. उन्‍होने बताया कि एक सितंबर को महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारीयों एवं प्रखंड के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. इस बैठक में बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियों के रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयास एवं उपायों पर चर्चा की जायेगी.

Advertisement

जबकि दो सितंबर  को गारू एवं सरयु प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक सह कार्यशाला आयोजित की जायेगी. उन्‍होने अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी पंचायत के मुखिया, शैक्षणिक संस्‍थानों के प्रमुखों अलावा बैगा, पाहन, पंडित, मौलवी, पादरी, हिंदू महासभा अध्यक्ष, मस्जिदों के सदर समेत सभी ग्राम प्रधान को इस कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!