latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-हेरहंज मुख्य मार्ग पर नवादा ग्राम के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना सोमवार की दोपहर की है. घायल की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव निवासी बूटा साव के पुत्र संजय साव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार संजय साव अपने घर से पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नवादा गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.  डॉ चंदन कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. दुर्घटना में युवक के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!