latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथलातेहार

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आमिर हयात ने भाजपा सांसद और कालीचरण सिंह एवं उनके प्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है, कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे कर वोट लेने वाली भाजपा अब अपने ही बयान से मुकर रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में बालूमाथ में मंच से खुलेआम घोषणा की गई थी कि 100 दिनों के अंदर बालूमाथ से पैसेंजर ट्रेन चलेगी लेकिन आज तक पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू नहीं हुई. अब भाजपा नेता यह कहकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं कि सांसद ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता की आंखों में धूल झोंकने और अपनी विफलता छिपाने की साजिश है.अखबारों में छपी खबरें और जनसभा में दिए गए भाषण इस बात का प्रमाण है, कि भाजपा ने जनता से झूठा सपना दिखाया था. चुनाव खत्म होते ही जनता के मुद्दे और वादे दोनों भूल गए. उन्होंने कहा कि बालूमाथ और आसपास की जनता वर्षों से रेल सुविधा की मांग कर रही है. छात्र, मरीज, मजदूर और व्यापारी रोज परेशान हो रहे हैं, लेकिन सांसद महोदय केवल घोषणा और फोटो खिंचवाने की राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सांसद को जनता के बीच आकर स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उनका वादा कहां गया? क्या जनता से वोट लेने के लिए झूठे सपने दिखाना ही भाजपा की राजनीति है? जनता ने विकास और सुविधा के नाम पर वोट दिया था, लेकिन बदले में उन्हें केवल आश्वासन, बयानबाजी और भ्रम की स्थिति मिला है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!