file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराध

दर्दनाक हादसा: बहन की सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे, दुर्घटना में चार युवकों की मौत

लातेहार। प्रमंडल में एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना रविवार की देर रात गढ़वा–रेहला मुख्य मार्ग पर बेलचंपा गांव के समीप की है. यहां एक अज्ञात हाइवा ट्रक की चपेट में आने से स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें सवार चार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. स्‍कॉरपियो सड़क के किनारे एक घर में घुस गयी. मरनने वाले सभी चारों लोग आपस में रिश्तेदार थे और पलामू जिला के रहने वाले थे. बताया जाता है कि चारों युवक स्कॉर्पियो वाहन से बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर में जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई का कार्यक्रम में भाग लेने गये थे.  कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी देर रात अपने घर लौट रहे थे. बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात हाइवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. मरने वाले युवकों में  पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र बादल पासवान (20) तथा अशोक पासवान के पुत्र बिक्की कुमार (18) का नाम शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!