momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

विस्‍थापित होने वाले 11 परिवारों भूमि आवंटित किया गया

निहित

लातेहार। सदर प्रखंड के भुसूर पंचायत में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम से विस्‍थापित होने वाले भूमि रैयतों को प्रशासन के द्वारा मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया गया है. इस मैदान के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले 11 परिवारों के प्रत्येक सदस्य को 10 डिसमिल जमीन का मुआवजा प्रदान किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनेाज कुमार तिवारी, झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव और वार्ड सदस्‍य सुशील कुमार यादव ने परचा का वितरण किया. इस कार्य में झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव का अहम भूमिका रही. यह निर्णय प्रशासनिक सहयोग और स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रियता का नतीजा है. मुआवज़ा मिलने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है. लंबे समय से अपने हक का इंतज़ार कर रहे इन परिवारों को जब न्याय मिला तो गांव वासियों ने लाल मोती नाथ शाहदेव की सराहना की. इस कदम से न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि सामाजिक न्याय की मिसाल भी कायम हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!