WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Advertisement

बालूमाथ (लातेहार)। भारतीय जनता पार्टी, बारियातु मंडल में हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा बैठक का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन मंडल महामंत्री ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्षमण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि ब्रजमोहन राम, किशोर राम व उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा महापुरुषों के पूजन एवं दीप प्रज्वलित एवं अंगवस्त्र देकर सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया.

Advertisement

मंचासीन अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन करते हुए बताया गया कि हर घर घर तिरंगा लगाना है और देशभक्ति की भावना को जगाना है. बारियातू मंडल में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन होना है. जन जन को इस संदर्भ में जागरूक करना ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है. इसे मिलकर घर घर तक पहुचाने का संकल्प लिया गया.

Advertisement

हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया. इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह, सतीश कुमार,संघर यादव, प्रभु गंझु, संजय यादव, निर्मल सिंह, राजकिशोर राणा, अरविंद यादव, मनीष कुमार, अशोक प्रसाद साहू, रामफल ऊंराव, मुकेश यादव, कामेश्वर ठाकुर ,नरेश तुरी, हिरामन साव, गणेश गंझु, संजीत सिंह, बिषनाथ सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!