WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

अवैद्य कोयला लोड ट्रक को सीसीएल ने पुलिस को सौंपा

Advertisement

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के  सीसीएल द्वारा संचालित मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेन्द्रनाथ ने कोयले की अवैध तस्करी के विरुद्ध शनिवार को कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार मगध कोल माइंस के स्टॉक नंबर 52 से दिन में एक अवैध कोयला लदा ट्रक (जेएच 02 एस 5788) को सीसीएल के सिक्योरिटी ने पकड़ कर इस संबंध में महाप्रबंधक को जानकारी दी. उसने बताया कि फर्जी लोडिंग स्लिप दिखाकर ट्रक पर अवैध रूप से कोयला लोड कर लिया गया है.

Advertisement

सीसीएल सिक्योरिटी ने पेपर जांच के दौरान लोडिंग स्लिप को फर्जी पाया. मामले की जानकारी सिक्योरिटी द्वारा मगध परियोजना पदाधिकारी को दी गई. जिस पर जीएम नृपेंद्र नाथ ने मौके पर पहुंच एक्शन लेते हुए ट्रक को जब्‍त कर अमरवाडीह पुलिस पिकेट एवं स्‍थानीय थाना को लिखित आवेदन देने का निर्देश सीसीएल कर्मी को को दिया.

Advertisement

मौके पर जीएम ने कोयले की अवैध उठाव के खिलाफ सीसीएल सिक्योरिटी एवं एसआईएसफ को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि माइंस से कोयला का एक रोड़ा भी अवैध रूप से उठाव पर पूरी तरह से रोक लगाएं. इस दौरान मैनेजर राकेश कुमार, डिस्पैच मैनेजर राजीव रंजन के अलावे एएसआई मुख्तार अंसारी (फुलबासिया पिकेट) के साथ-साथ कई सीसीएल सिक्योरिटी एवं एसआईएसफ के जवान मौजूद थे. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!