Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

सर्पदंश से किसान अचेत, गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार)। बारियातू प्रखंड के अलखडीहा टोला में बुधवार को खेत में काम कर रहे एक किसान को सर्पदंश का शिकार होकर अचेत हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्येंद्र उरांव, उम्र 65 वर्ष, पिता स्व. मंगरा उरांव मकई के खेत में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया. जिससे वह खेत में ही अचेत हो गए. जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. जहाँ चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

ज्ञात हो कि मॉनसून में सर्पदंश के मामले में वृद्धि हुई है. चिकित्सक ने ग्रामीणों व किसानों से इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में फ़ौरन चिकित्सा सहायता प्रदान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जीवन को खतरे में डाल लेते हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!