Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बालुमाथराज्‍य

महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत

बालूमाथ(लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र के  बसिया में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 42 वर्षीय सुनीता देवी, पति सुरेन्द्र उरांव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी घर के समीप खेत में कार्य कर रही थीं. तभी अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट में आ  कर  बेहोश होकर गिर गईं.

विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है. सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!