mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

हाथियों के उत्पात से पिंडारकोम में घर ध्वस्त, लाखों का नुकसान

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड के बसिया पंचायत के  पिण्डारकोम गांव में मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने सुरेंद्र यादव के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और घर में रखा हुआ अनाज में चावल, दाल, महुआ, मक्का सहित अन्य खाद्य सामग्री खा गये. इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

Advertisement

ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. अब तक दर्जनों ग्रामीणों के घर हाथियों द्वारा तोड़े जा चुके हैं. लेकिन वन विभाग हाथियों के झुंड को ग्रामीण इलाकों से खदेड़ने में नाकाम साबित हो रही है. घटना की जानकारी मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू मौके पर पहुंचे. उन्‍होने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया. विभाग से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की.  श्री गंझू ने  तत्काल राहत के रूप में संबंधित डीलर से 50 किलो अनाज दिलवाया गया.

Advertisement

मौके पर बसिया पंचायत अध्यक्ष साबिर अंसारी, सचिव बाबूलाल, उपाध्यक्ष हीरालाल उरांव, लोकनाथ यादव, राम कुमार यादव, मुखिया बिमला देवी, मुस्तफा मियां, कृष्णा यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!