mahesh singh banner new nn
महुआडांड़राज्‍य

पहाड़कापू गांव में श्रमदान से बना बोरी बांध, जल संकट से मिलेगी राहत

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के गढ़बुढ़नी पंचायत के  पहाड़कापू गांव में ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या के समाधान हेतु सराहनीय पहल की गई. जैसे ही बरसात का मौसम समाप्त होता है, वैसे ही गांव में जल संकट उत्पन्न हो जाता है. गांव से कुछ दूरी पर स्थित नाला बरसात के दिनों में तो पानी से भरा रहता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही सूख जाता है. पानी की कमी के कारण किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इससे  उनकी आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.   पशुओं के पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है. गांव की महिलाओं को नहाने, कपड़े धोने सहित घरेलू कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को देखते हुए ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से बिरनवा नदी पर लगभग 18 फीट चौड़ा बोरी बांध का निर्माण किया.  यह कार्य फ़िया फाउंडेशन की टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया. इस अवसर पर ग्राम प्रधान जोगेंद्र खेरवार के साथ सिल्बानुस करकेटा, अशोक तिग्गा, संजू तिग्गा, प्रभा कुजूर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.  फ़िया फाउंडेशन की ओर से प्रखंड समन्वयक महेंद्र प्रसाद साव, समुदाय मोबिलाइज़र ईश्वर कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुमन साहिनी तिर्की एवं पंखारासीउस तेलरा ने सहयोग किया. ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बोरी बांध के निर्माण से जल स्तर में सुधार होगा, खेती के अवसर बढ़ेंगे और दैनिक जीवन में पानी की समस्या से राहत मिलेगी.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!