maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराध

बेंगलुरू में काम के दौरान घायल लातेहार के मजदूर की इलाज के दौरान

लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड से रोजी रोटी के तलाश में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु गए एक मजदूर सज्जाद आलम, पिता स्‍व अहमद मियां की मौत एक दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार मनिका के नामुदाग पंचायत निवासी थे सज्‍जाद आलम बंगलोर में वेंटेक इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में काम करता था. पिछले तीन जनवरी को वह काम करने के दौरान कारखाने के बिल्डिंग से गिर गया था. वेंटेक इंडस्ट्रीज नमक फैक्ट्री के मालिक प्रसाद रेड्डी के के द्वारा बंगलोर के किसी अस्‍पताल में उसका इलाज किया जा र‍हा था. फैक्ट्री मालिक ने अस्पताल का खर्चा वहन किया लेकिन बाद में उन्‍होने इलाज का खर्च देने से इंकार कर दिया. इसके बाद  मजदूर सजाद आलम के परिजनों ने उसे बेंगलुरु से रांची ले आये और रिम्स हॉस्पिटल में भरती कराया. इलाज के क्रम में आठ फरवरी को उसकी मौत हो गयी. सज्‍जाद आलम की एक 16 वर्षीय लड़की और एक 12 साल तथा एक सात साल लड़का है. घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि अब इस घर में कमाने वाला कोई सदस्‍य नहीं है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!