लातेहार। गत 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रांची-मेदिनीनर राष्ट्रीय उच्च पथ पर यम्मी रेस्टुरेंट के पास से ट्रक बरामद किये गये गांजा का कुल वजन 997.3 किलोग्राम था. लातेहार पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. बताया गया कि कुल 190 पैकेट में उक्त गांजा को पैक किया गया था. बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुुुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 39 पर एक ट्रक में गांजा छुपा कर ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर सीओ नंद कुमार राम और पुलिस निरीक्षक, लातेहार के नेतृत्व में एनएच 39 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यम्मी रेस्टुरेंट के पास खड़ी एक ट्रक ( यूपी 26-टी- 7820) की तलाशी ली गयी. इसमें भूसा लदा था. ट्रक की अंदर जांच करने पर भूसा में पैकेट कें अंदर छुपा कर रखे गये काफी मात्रा में गांजा बरामद किये गये थे. पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.