latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराध

पुलिस ने नशे के छह सौदागरों को पकड़ा, 5. 73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

लातेहार। पुलिस ने नशे का व्यापार करने वाले छह लोगों को पकड़ा है. इनमें एक नाबालिग भी है. पुलिस ने उनके पास से 29 पाउच में 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. दरअसल, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को 28 मई की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि इस क्षेत्र में नशे का कारोबार काफी बढ़ गया है. वर्तमान में विभिन्न स्थानों के रहनेवाले युवक नशे के कारोबारी संलिप्त हो गये है. उनमें से कई युवक आज ब्राउन सुगर को खरीद कर रिचुघुटा के तरफ से मोटरसाईकिल और स्कूटी पर सवार होकर मोंगर मोड होते हुये लातेहार शहर की ओर आनेवाले है. इस सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के अनुसार तैयारी कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मोंगर मोड़ के पास से दो मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी पर सवार कुल छह युवकों को रोक कर विधिवत चेक किया गया तो उन सभी युवकों के पास पुडिया में ब्राउन सुगर पाया गया. जिसे विधिवत कार्रवाई करते हुये जब्त किया गया. इनमें से एक नाबालिग था. पुलिस ने सबों को गिरफ्तार और निरुद्ध कर लिया. इनमें सोनू सिंह उर्फ भगत (20) पिता गणेश सिंह, ईचाक पोस्ट जालिम थाना व जिला लातेहार, रितेश सिंह (23) पिता लक्ष्मण सिंह, ईचाक पोस्ट- जालिम, लातेहार, छतीस सिंह (22) पिता भिखारी राम, करमाही पोस्ट जालिम, लातेहार0तबासीर खान (19)पिता ईरशाद खान, पतरातु, लातेहार, फैजान खान ( 20) पिता नेसार अख्तर खान, पतरातु लातेहार और एक एक विधि विरूद्ध बालक शामिल है. उनके पास से कुल 29 पुड़िया ब्राउन सुगर वजन करीब 05.73 ग्राम, दो पल्सर मोटरसाईकिल, एक स्कूटी, नगद 14140 रूपया और सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है. छापामारी में एडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुनि सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंन्हा, पुअनि विक्रांत उपाध्याय, राहुल सिन्हा लातेहार थाना, रामाकांत गुप्ता, संतोष कुमार, सअनि अरविन्द तिवारी और  लातेहार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button