alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
दुर्घटना

दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा

लातेहर। जिला मुख्यालय के पोचरा रोड गेट के पास एक 11 केवीए का बिजली का खंभा दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है. लोहे का उक्त खंभा नीचे से खोखला हो गया है. इस कारण खंभा एक और झुक गया है. लोगों का कहना है कि हल्की तेज हवा में भी खंभा गिर सकता है और जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है. लोगों का कहना है यह एक रिहायशी इलाका है. यहां घनी आबादी है और वाहन एवं आम लोगों का हमेशा आवागमन बना रहता है. ऐसे में क्षतिग्रस्त यह खंभा लोगों की जान खतरे में डाल सकता है. स्थानीय लोगों ने इसे हटाने की मांग बिजली विभाग से की है

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button