WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबालुमाथ

विधानसभा चुनाव में प्रभारी का दायित्व निभाने से गांवों से जुड़ने का मौका मिला: तोखन साहू

बालूमाथ (लातेहार)। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में शुक्रवार को चतरा से बालुमाथ पहुंचे. वे लातेहार में आयोजित बैठक में भाग लेने जा रहे थे. इस दौरान उन्‍होने बालूमाथ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता के आवास पर रुके. जहां सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा सांगठनिक परिवार भी है. जिसके मुखिया देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का जयगान हो रहा है. मोदी जी के बारह वर्षों के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र तरक्की का नया आयाम स्थापित किया है.  कहा कि दादागिरी चलाने वाले देश भी आज भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नीत एनडीए का प्रदर्शन शानदार था. पांच में से चार सीटों पर एनडीए ने विजय पताका फहराया था. राज्य के अन्य हिस्सों में चतरा लोकसभा क्षेत्र जैसा परिणाम आ जाता तो निश्चय हमारी सरकार झारखंड में भी होती. पिछले विधानसभा चुनाव में प्रभारी का दायित्‍व संभालने के बाद उन्‍हें गांवों से जुड़ने का मौका मिला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनावों की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए जब जब मेरी आवश्यकता होगी मैं कार्यकर्ता बनकर उपस्थित रहूंगा. केंद्रीय मंत्री के साथ वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय संयोजक सह छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी बिंदेश्वर साहू, सिमरिया से भाजपा विधायक उज्ज्वल दास, भाजपा नेता अमित कुमार साहू थे. वहीं स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, उमेश सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अर्जुन साहू, रौशन कुमार साहू, राजीव प्रसाद, तिलक साव, अरुण कुमार, ईश्वरी पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता, प्रयाग साव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!