maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

पुलिस आधुनिकीकरण को मिली रफ्तार, मिले 18 बोलेरो और एक ट्रक

Police modernization gains momentum; receives 18 Boleros and a truck.

लातेहार। झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लातेहार जिले को 18 बोलेरो वाहन एवं एक ट्रक उपलब्ध कराया गया है. उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान फीता काटकर एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों की चाबी सौंपते हुए इन्हें विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों के बीच वितरित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि नए वाहनों के मिलने से जिले में डायल 112 की आपातकालीन सेवा, नियमित पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. पुलिस टीमों को जरूरत के अनुसार घटनास्थल तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी. अत्याधुनिक एवं पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की गतिशीलता बढ़ेगी. आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी इन वाहनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा. नए वाहनों के माध्यम से आम लोगों को और बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!