file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍य

लातेहार के बरवाडीह में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

तीन मतदान केद्रों में इवीएम की गड़बड़ी के कारण देर से शुरू हुआ मतदान

मयंक विश्‍वकर्मा (बरवाडीह)

Latehar:  लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह बुधवार की सुबह हल्की ठंड के साथ शुरू हुआ. धुंधली रौशनी के बीच मतदान कर्मियों ने मतदान केंद्र पहुंच सभी प्रकिया को पूरा कर के तय समय पर मतदान शुरू कराया. शहरी से अधिक ग्रामीण मतदान केंद्रों में सुबह से युवाओं और वृद्ध मतदाताओं की कतार लगी रही. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं को बारी बारी से उत्साह के साथ अपने मतधिकारी का प्रयोग किया.

विधायक ने अपने बूथ में किया मतदान

मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी रामचंद्र सिंह

विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने मगरा गाँव के  बूथ सख्या 32 में सबसे पहले पहुँच कर मतदान किया. इसके बाद विधायक ने प्रखंड मुख्यालय के अलावा विभिन्न पंचायतों में चल रहें मतदान कार्य का घूम. घूम कर जायजा लिया.

तीन मतदान केंद्रों में देर से शुरू हुआ मतदान

प्रखंड के मतदान केद्र  संख्‍या 13, 53, 85 में ईवीएम खराब रहने  कारण मतदान कार्य में देर से प्रारंभ हुआ. बाद में  ईवीएम इंजीनियर बृजेश शर्मा के द्वारा ईवीएम को दुरुस्‍त किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!