लातेहार। विश्व हिंदु परिषद (बजरंग दल) के जिला अध्यक्ष पद से श्याम किशोर अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. शुभम संंवाद से बात करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि वे अपनी नीजि व्यस्तता के कारण संगठन को समय नहीं दे पा रहे थे. इस कारण उन्होने विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल के सभी पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. उन्होने कहा कि वे जब तक विहिप व बजरंग दल में रहे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास किया. उन्हें संगठन के हर बड़े और छोटे का भरपूर मार्गदर्शन और स्नेह मिला. उसी के बदौलत आज संगठन लातेहार में सशक्त हो सका है. श्री अग्रवाल ने कहा कि वे एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन व सनातन हित में कार्य करते रहेगें. उन्होने अपनी शुभकामनायें दी और आशा व्यक्त कि जिस प्रकार उन्हें स्नेह और मार्गदर्शन मिला उसी प्रकार आने वाले पदधारी को भी मागदर्शन व स्नेह मिलेगा.