latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

चन्दनडीह मोहल्ले में चोरी, लाखों के गहने व सामान ले गए चोर

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के चन्दनडीह मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की इस घटना में करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने व सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना चन्दनडीह मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा के घर में हुई.

मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वे 28 और 29 अगस्त को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. 30 अगस्त को जब वे वापस अपने घर लौटे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए. उन्होंने बताया कि घर का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ था. वहीं, कमरे में रखी अलमारी का ताला और दरवाजा भी टूटा पाया गया. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की जल्द पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button