latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

खनिज संपदा और झारखंड के अस्तित्व की रक्षा के झामुमो संघर्ष करेगा: तौकिर मियां

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर बुधवार को जिे के गारु प्रखंड में झामुमो की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बतौर मुख्‍य अतिथि जिला सचिव बुद्धेश्‍वर उरांव मौजूद थे.  बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तौकिर मियां ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल, 2026 के विरोध में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने जोरदार आवाज उठाई. उपस्थित लोगों ने उक्त कानून को झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की. बैठक को संबोधित करते प्रखंड अध्‍यक्ष तौकिर मिंया ने कहा कि झामुमो झारखंड के  जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा. लोगों ने स्पष्ट कहा कि झारखंड के अधिकारों एवं अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे कहा कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया तो झारखंडवासी व्यापक एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर होंगे. जिला सचिव ने कहा कि इस कानून के माध्यम से झारखंड को आर्थिक एवं वित्तीय संकट की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है तथा राज्य की खनिज संपदा पर अधिकार कमजोर करने की कोशिश हो रही है. बैठक में उपस्थित लोगों ने झारखंड की धरती, प्राकृतिक संसाधन और अस्मिता की रक्षा के लिए संकल्‍प लिया. बैठक में दिशोम गुरु स्‍व शिबू सोरेन के योगदान को याद करते हुए उनके उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button