latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान में तीन दुकानें सील

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच अभियान चलाया गया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर अभियान के दौरान सदर अस्पताल गेट के समीप नगर पंचायत लातेहार द्वारा निर्मित दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में तीन दुकानों के संचालकों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया. ट्रेड लाइसेंस के अभाव में नगर पंचायत की टीम ने संबंधित तीनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. इस कार्रवाई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय संचालित करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया. जांच अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा  कनीय अभियंता अमीत कुमार, लेखापाल राहुल कुमार व रेवेन्यू इंस्पेक्टर पिंटू कुमार समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद रहे. श्री वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ट्रेड लाइसेंस संबंधी जांच आगे भी जारी रहेगी. नगर पंचायत की इस कार्रवाई का उद्देश्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए प्रोत्साहित करना और नगर निकाय के नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. अधिकारियों ने व्यवसायियों से अपील की कि वे आवश्यक कागजात के साथ ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button