लातेहार। शनिवार की रात सदर थाना क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय के पास एक होटल सेममहिला का शव बरामद किया गया था. उसकी पहचान हरखा ग्राम निवासी रविंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी के रूप में को गई थी. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में इस मामले का उद्भेदन कर दिया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि आपसी झगड़े में उसके पति रविंद्र यादव ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी एक होटल चलते थे.दोनों शराब पीते थे. गुरुवार या शुक्रवार की रात किसी बात पर दोनों में काफी झगड़ा हुआ और शराब के नशे में पति ने उसकी हत्या कर होटल के फरार हो गया. होटल से दुर्गंध उठने पर लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई.