latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

झारोटेफ ने दिवगंत मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोनूू को दी श्रद्धांजलि

लातेहार। झारोटेफ ( झारखंड अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारी संघ) ने दिवगंत मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की है. जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन, शिक्षक संघ व पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्‍यों ने दो मिनट का मौन धारण कर  दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. जिला अध्‍यक्ष श्री यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन लागू करने में दिवगंत मंत्री की अहम भूमिका थी. सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है. जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू का एक युवा एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सेवाएँ और जनहित में एवं पुरानी पेंशन लागू करने में उनकी सहयोग को झारखंड के समस्त कर्मचारी सदैव याद करेंगे. श्रद्धांजलि सभा में जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, संरक्षक नरेंद्र कुमार पांडेय, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अनीश कुमार सिंह, संजीव कुमार चंद्र, विकास कुमार शर्मा, अभय कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह, धीरज कुमार, पिंटू प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन अंसारी, सुशील कुमार यादव, कुंदन प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, संजीत प्रसाद, अनु कुमार रवि, प्रवीण यादव, संतोष पासवान, दशरथ सिंह, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, विनीत शर्मा, प्रमोद कुमार, रशीद अंसारी, अनुज कुमार, रुपेश कुमार, कमलेश उरांव, राजेश्वर सिंह, महिपाल सिंह, प्रवीण वर्मा, बदरुल हसन, प्रेमचंद यादव, शिव शंकर यादव, लव कुमार पासवान, अरविंद कुमार गिरधा, गोविंद सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, निखिल गुप्ता, साजिदा खातून, पंकज कुमार पांडेय, किशोर प्रसाद, आशीष पासवान, सुदामा सिंह, योगेंद्र सिंह, उमेश राम, ईश्वर मिस्त्री, अविनाश, रोहित कुमार, संजय प्रसाद, घनश्याम नाथ गुप्ता, प्रेम राज शुक्ला, जगदीश सिंह, पंकज तिवारी, उमेश कुमार सिंह, रामधनी प्रसाद यादवव  कृष्ण कुमार भगत काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button