लातेहार। अभियोजन कार्यालय, लातेहार में प्रभारी लोक अभियोजक (इंचार्ज पीपी) के रूप में समित प्रकाश ने अपना योगदान दिया है. श्री प्रकाश के योगदान करने पर अभियोजन पदाधिकारी कार्यालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया. अपर लोक अभियोजक शिवशंकर राम ने बुके भेंट कर श्री प्रकाश का स्वागत किया. सहायक लोक अभियोजक संगम कुमार, रविंद्र नाथ चौरसिया एवं अन्य कर्मियों ने भी श्री प्रकाश का स्वागत किया. मौके पर अभियोजन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, संजय गुप्ता, संघ के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, सअनि अरविंद कुमार, सहायक शंकर उरांव, अधिवक्ता संघ के क्लर्क अनिल कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे.