latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

समाहरणालय में दिवगंत मंत्री को दी गयी श्रद्धाजंलि

लातेहार। नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद सहित समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो  मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपायुक्त ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.  शोकसभा में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button