लातेहार। जिले की बालुमाथ पुलिस ने बिजली तार चोर को पकड़ कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेेत्रके ग्राम कुमा टोगंरी के पास बिजली का तार अवैध रूप से काट कर मोटरसाइकिल से ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया था. इस संबंध में बालुमाथ थाना में कांड संख्या 106/26,दिनांक 07.09.26 में दर्ज किया गया था. पुलिस ने आठ सितंबर को आरोपी सरवर मियांं पिता सबदार मियाँ, ग्राम विशुनपुर, थाना बालूमाथ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.