latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

वार्षिक हज 2027 के टेंडर को लेकर जुनैद अनवर ने उठाए सवाल, कहा एल1 कंपनी को दरकिनार कर महंगी दर वाली एजेंसी का चयन क्यों?.

बालूमाथ (लातेहार):- वार्षिक हज यात्रा की व्यवस्था और सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी के चयन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य जुनैद अनवर ने केंद्र सरकार और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 2027 हजयात्रा के लिए जारी टेंडर में 16 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें तीन कंपनियां चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंचीं। इनमें सबसे कम दर 8713 रियाल देने वाली कंपनी एल1 थी, जबकि अन्य कंपनियों की दर इससे अधिक थी. जुनैद अनवर ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद अधिक दर वाली कंपनी का चयन किया गया, जिससे भारतीय हज यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है. उन्होंने हज-2026 की अव्यवस्थाओं का भी हवाला देते हुए भोजन, आवास, शौचालय और अन्य सुविधाओं को लेकर यात्रियों को हुई कथित परेशानियों पर सवाल उठाए. साथ ही स्मार्ट वॉच की कीमत और खरीद प्रक्रिया की जांच की मांग की.जुनैद अनवर ने हज कमेटी ऑफ इंडिया एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा भारतीय हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!