लातेहार। चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने मुकेश सोनी को लातेहार जिले में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नामित किया है। प्रतिनिधि बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश सोनी को मिठाई खिलाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद कालीचरण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुकेश सोनी को उक्त विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि नामित किया जाता है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है।सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश सोनी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्हें मिली जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके प्रयास से विभागीय योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने तथा रोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश सोनी ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। साथ ही युवाओं को प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, स्वतंत्र निदेशक प्रदीप उपाध्याय, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, किशोर उपाध्याय, ज्योतिष पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा गुंजन कुमार, रवि रंजन पांडेय, दीपक पांडे, पंकज मिश्रा,प्रेम पांडे, मनीष पांडेय, प्रह्लाद कुमार, पवन कुमार गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुकेश सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।