latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

महुआडांड़ में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष

मेन बाजार शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ ने कराया गणेश पूजा का आयोजन, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन बाजार शिव मंदिर परिसर में आर्यन संघ की ओर से आयोजित गणेश पूजा का पट सोमवार को विधिवत रूप से खोल दिया गया। पट खुलते ही भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। गणेश पूजा को लेकर आर्यन संघ की ओर से मंदिर परिसर एवं पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते नजर आए। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा का आयोजन लगातार आठ दिनों तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर समिति के सदस्य भी लगातार व्यवस्था में जुटे हुए हैं।आर्यन संघ की ओर से पूजा के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। पूजा को लेकर युवाओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए महुआडांड़ पहुंच रहे हैं गणेश पूजा आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, पंकज दास, बाबू, विकास कुमार, भोला, सत्यम कुमार, हंस कुमार, करण कुमार, विशेष जायसवाल, निकेश कुमार, भोला केसरी, मुन्ना कुमार, ऋषभ सोनी, रोहित कुमार, सूरज कुमार, मनीष गुप्ता, ओम गुप्ता, रोशन पासवान, सूरज केसरी, प्रियांशु, बजरंगी, विभूति पाठक, विवेक केसरी, हिमांशु जायसवाल, सोनू गुप्ता, गोलू कुमार एवं शौर्य कुमार समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!